रणनीतिक संचार संदर्भ सामग्री – भाग 2

केस अध्ययन – सूत्र और स्वरूप

किसी केस अध्ययन का अर्थ है किसी व्यक्ति, व्यक्तियों के समूह या समुदाय का गहन अध्ययन।

यह एक व्यवस्थित अध्ययन होता है जहां शोधकर्ता को यह स्पष्ट रूप से पता राहत है कि वह किस पर शोध कर रहा है तथा किसके लिए कर रहा है। तथ्यों और जानकारियों का केस अध्ययन में बहुत महत्व होता है। आँकड़े इसे आधार प्रदान करते हैं। केस अध्ययन मुख्य रूप से तीन तत्वों से तैयार होता है प्रमाण यानी तथ्य, जानकारियाँ और लक्षित समुदाय के लोगों के व्यक्तव्य।

एक अच्छे केस अध्ययन के लिए पहले साथ-आठ पंक्तियों में पूरे मामले का सार निष्कर्ष के साथ प्रस्तुत करें। अपने विचारों को रखने के बजाय तथ्यों और जानकारियों के साथ केस अध्ययन को आगे बढ़ाएं। केस अध्ययन को इस प्रकार लिखा जाए कि पढ़ने वाले की रुचि उसमें निरंतर बनी रहे। केस अध्ययन के दौरान की गई पहल की शुरुआत, उसकी प्रेरणा और आखिर में उससे हासिल परिणाम के बारे में लिखें। केस अध्ययन में पहले और बाद की स्थिति का तुलनात्मक विश्लेषण भी प्रस्तुत करें जिससे पढ़ने वालों को सटीक ढंग से यह समझ में आएगा कि वास्तव में जिस समुदाय में काम किया गया, वहाँ क्या परिवर्तन आया है।

Scroll to Top